सात दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप का समापन
BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित स्थानीय आईबी पीजी महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा सात दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप जिसका विषय आत्मनिर्भर भारत है समापन समारोह का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा रहे । एनएसएस यूनिट के सभी मेंबर्स द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया ।
डॉ मधु शर्मा जी ने कहा कि एनएसएस के सभी विद्यार्थी बहुत भाग्यशाली हैं जिन्हें एनएसएस में आने का और समाज की सेवा करने मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विद्यार्थी अपने हृदय में नए-नए सपने सजा खुद को और अपने भारत को आत्मनिर्भर बनाओ । एनएसएस संयोजक डॉ जोगेश जी ने कहा कि एनएसएस के इस स्पेशल कैंप में सभी स्वयंसेवकों ने सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया है और उसको पूरी जिम्मेदारी से निभाया है ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेविका मोनिया और अलीशा द्वारा देश भक्ति पर गीत प्रस्तुत किया गया । इसके पश्चात स्वयं सेविका पूजा और स्वयं सेविका प्राची द्वारा देशभक्ति पर नृत्य प्रस्तुत किया गया । इसके पश्चात एनएसएस के सभी विद्यार्थियों को एनएसएस स्पेशल कैंप का सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया । मंच का संचालन स्वयंसेविका रीना और स्वयंसेवक कासिम द्वारा किया गया ।
एनएसएस कैंप के पहले से लेकर सातवें दिन की रिपोर्ट स्वयंसेविका आयशा और पार्टी द्वारा बताई गई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. नीतू मनोचा, प्रो. मनीष, प्रो. रितु भारद्वाज ने अहम भूमिका निभाई । प्रो. पी. के. नरूला, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सुनित शर्मा, प्रो. अजय पाल, डॉ. किरण मदान और डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधि, डॉ. शर्मिला, प्रो. अंजलि, प्रो. सुमन और प्रो. मंजिली ने आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

Comments