Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी सुशील सारवान ने पानीपत व जलालपुर में शुरू किया पोलियो रोधी अभियान. बच्चों को अपने हाथों से पिलाई खुराक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at February 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 फरवरी- उपायुक्त सुशील सारवान ने रविवार को स्थानीय सरकारी अस्पताल व जलालपुर गांव में तीन दिवसीय  पोलियो अभियान को आगे बढाते हुए नन्हे बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई और कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को बनाये रखना न केवल सरकारी विभागों का, बल्कि सभी प्रबुद्ध नागरिकों का कर्तव्य है।  शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य देना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और उन्हें खुशी है कि बच्चो के माध्यम से देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करना इन सभी विभागों के हाथों में है।

सभी अधिकारियों व नागरिकों को  इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देना चाहिए। यह अभियान आगामी दो दिन तक और चलेगा इसीलिए जिन प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे इस पर पूरी तरह से गौर करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस समय कोई पोलियो का केस नहीं है। इस अभियान के तहत 5 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों को भी दवाई पिलवाई जाएगी, जिन्होंने इससे पूर्व यह दवाई ली हो अथवा टीके लग चुके हों।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए एनजीओ व समाजसेवी संस्थाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा वर्करों का भी सहयोग लें । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिला के सभी ईंट भट्टों तथा उद्योगों में कार्यरत श्रमिक परिवारों के बच्चों को दवाई पिलाने की पर्याप्त व्यवस्था करें।

Comments