Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


251 ग्राम अफीम सहित तस्कर को किया काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 मार्च 2022, नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाही निरंतर जारी, 251 ग्राम अफीम सहित तस्कर को किया काबू। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए उनकी टीम ने देर रात गुप्त सूचना पर दंबिस देकर एक नशा तस्कर को 251 ग्राम अफीम सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भगवान स्वरूप पुत्र बहोरन निवासी मजरा फतेह नंगल बदायू यूपी के रूप में हुई। प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ कि वह अफीम को पानीपत में तस्करी करने के लिए बदायू यूपी से अफीम को खरीद कर लाया था। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ करने व नशा तस्करी की वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी भगवान स्वरूप को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

इस प्रकार आया आरोपी नशा तस्कर पुलिस की गिरफ़्त में :

सीआईए-वन पुलिस की एक टीम वीरवार की देर साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल टैक्स के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि टीडीआई पुल के पास संद्विगध किस्म का एक युवक अफीम बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने गाड़ी पर लगी बती को उतार कर तुरंत टीडीआई पुल के पास पहुंची तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो आरोपी की पेंट की जेब से अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 251 ग्राम पाया गया। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान भगवान स्वरूप पुत्र बहोरन निवासी मजरा फतेह नंगल बदायू यूपी के रूप में बताई।

Comments