Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


व्यवसायी के घर से करीब 9 लाख रुपए व सोने चांदी के जैवरात चोरी करने वाले दो आरोपी काबू। 1 लाख 2 हजार रुपए व जैवरात बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 मार्च 2022, नाइट डोमिनेशन के दौरान पानीपत पुलिस को मिली बड़ी सफलता। वेस्ट घागे व कपड़े का कारोबार करने वाले व्यवसायी के घर से करीब 9 लाख रुपए व सोने चांदी के जैवरात चोरी करने वाले दो आरोपी काबू। 1 लाख 2 हजार रुपए व जैवरात बरामद।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने यहा जानकारी देते हुए बताया की पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए बीती रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमें गश्त व नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से चेकिंग करते हुए विशेष नजर बनाए हुए थी। इसी के तहत गश्त करते हुए सीआईए-टू पुलिस की एक टीम सैक्टर 11/12 में एसडीवीएम स्कूल के नजदीक गंदा नाला के पास से पहुंची तो टीम को सामने से दो संदिग्ध किस्म के युवक आते दिखाई दिए। युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे तो टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दोनो युवको को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने 1/2 मार्च की रात शास्त्री कॉलोनी में एक मकान से नगदी व सोने, चांदी के जैवरात सहित घर का कीमती सामान व अन्य जरूरी कागजात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

आरोपियों से चोरीशुदा निम्न नगदी, सोने, चांदी के जैवरात व जरूरी कागजात बरामद :

1 लाख 2 हजार रूपए, 1 गोल्डन कलर का गले हार, 1 सफेद नगीना लगा हार, 1 सफेद नगीना लगा हुआ डोरी में जड़ा हुआ हार, 2 सफेद नगीने लगे हुए कान के टोपस, 3 नगीने लगी हुई हाथ की आंगुठियां, 1 कान का नगीना लगा हुआ टोपस, 1 चांदी जैसी दिखने वाली बारिक गले की चैन, 2 डोरे में बंधे हुए गले के गलसरी नुमा हार, 1 चाकूनुमा बाईक की बनवाई गई चाबी, 1 गोदरेज अलमीरा टाईप चाबी, 1 बैंक आफ बदौडा का ATM कार्ड, 1 बैंक आफ बडौदा बैंक की कापी बरामद।

पकड़े गए आरोपियो की पहचान :

विक्की पुत्र राजबीर निवासी जाटल रोड कश्यप कालौनी व राजेश उर्फ बान्दरी पुत्र लक्ष्मण निवासी लदवा चम्बा हिमाचल प्रदेश हाल पानीपत। आरोपी राजेश उर्फ बांदरी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी पर चोरी की वारदातों के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

शास्त्री कॉलोनी में हुई चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में धर्मपाल पुत्र जयनारायण निवासी शास्त्री कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। धर्मपाल ने 2 मार्च को थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत देकर बताया था की उसका वेस्ट धागे व कपड़े का कारोबार है। वह 1 मार्च को परिवार सहित छोटे भाई अशोक की शादी में शामिल होने के लिए गया था। अशोक शिव नगर में रहता है। रात करीब 12.40 बजे घर पर आए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो ऊपर चोबारे मे सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। बैड़ अलमारी का सामान भी बिखरा हुआ था चैक करने पर करीब 9 लाख कैश व अंगूठी,चेन,बाली व घर का अन्य कीमती नही मिला। अज्ञात चोर उक्त नगदी व गहने चोरी करके ले गए। धर्मपाल की शिकायत पर तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाना चांदनी बाग व सीआईए-टू पुलिस की टीम ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज को खंगालते हुए आरोपियों की पहचान करने व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments