अब टोल फ्री नंबर से मिलेगी सेल डीड की जानकारी
सेल डीड निष्पादन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया टोल फ्री नंबर
हरियाणा सरकार की सुशासन की दिशा में एक ओर पहल
1800-180-2137 के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे शिकायत या सुझाव
BOL PANIPAT , 15 मार्च। हरियाणा सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए तहसील कार्यालय में लोगों की सुविधा के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। जनमानस तहसील में विभिन्न प्रकार के बिक्री विलेखों (सेल डीड) की निष्पादन प्रक्रिया के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2137 से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि टोल फ्री नंबर वित्तायुक्त, राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव के कार्यालय में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालयों में कार्य हेतु आने वाले लोगों को यदि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत आती है तो वे इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी नागरिक, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालयों के बाहर बोर्ड भी लगवाएं जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा के बारे में जागरूक हो सके और सरकार की इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Comments