Tuesday, September 22, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (कुक) का कौशल विकास कोर्स का विधिवत रूप से समापन हुआ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 24, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 24 मार्च 2022, होटल प्रबंधन संस्थान, पानीपत में आज हरियाणा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (कुक) का कौशल विकास कोर्स का विधिवत रूप से समापन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक डॉ. आर.सी मिश्रा आईपीएस, निर्देशक हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व उपहार देकर उत्साह वर्धन किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। होटल प्रबंधन संस्थान के प्राचार्य श्री अतुल शुक्ल ने पुलिस महानिदेशक डॉ. आर सी मिश्रा, आईपीएस का धन्यवाद किया और उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट किया। समापन का समारोह छात्राओं के द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के श्री आशीष सिक्का, श्री नौबल कौशिक, श्रीमति नीलम रानी, श्री अनिल सपरा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

हरियाणा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (कुक) को कुकिंग और हाउस कीपिंग की स्पैशल ट्रैनिंग देने के लिए इंस्टीटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट(आई.एच.एम)पानीपत में प्रशिक्षण दिलवाया गया है। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से स्वादिष्ट व पोस्टिक खाना बनाने की विधि को गहनता से सिखाया गया। इससे पहले भी हरियाणा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रैणी कर्मचारियों (कुक) के दो बेच को यहा प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो वर्तमान में विभाग में विभिन्न स्थानों पर तैनाती के दौरान बेहतर सेवाए दे रहे हैं।

Comments