Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर अपराधियों से हर पल रहें अलर्ट, साबइर अपराध में जागरूकता ही बचाव.सतर्क रहकर अपना पैसा बचाए.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2022 Tags: , , , , , , ,

साईबर अपराध होने पर तुरंत डॉयल करें 1930

सिविल अस्पताल परिसर व बस स्टेंड के सामने आमजन को जानकारी देकर किया जागरूक

BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर 2022, जनसाधारण को साइबर क्राइम से बचाने व जागरूक करने के लिए अक्तूबर माह को साइबर क्राइम जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मागदर्शन में जिला पुलिस की टीमें प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर आमजन को साइबर क्राइम व इससे बचने के तरीकों बारे जानकारी देकर जागरूक कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला पुलिस में तैनात साइबर विशेषज्ञों द्वारा सिविल अस्पताल परिसर व बस स्टैंड के सामने आमजन को जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा इस दौरान आमजन को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किस प्रकार साइबर अपराधी लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसके साथ ही बताया गया कि वह किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखकर, संभावित साइबर अपराध से अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं।

साइबर फ्राड से बचने के लिए निम्न बातों का रखे ध्यान :

  1. ऑनलाइन खरीदारी करते समय चैक करें वैबसाइट के यूआरएल मे एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी।
  2. अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड ना करें। केवाईसी करने के नाम पर आपसे 1 या 10 रुपये आपके ही बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। तो ऐसा नहीं करें।
  3. एटीएम बूथ पर पैसे निकालते वक्त सावधान रहे, सजग रहें ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे। कोई भी व्यक्ति कभी भी किसी एटीएम बूथ से कार्ड के द्वारा ट्रांजैक्शन करें तो अपना पिन किसी को ना बताए ना दिखाएं।
  4. ट्रांजैक्शन करने में असमर्थ होने पर किसी भी अपरिचित व्यक्ति की सहायता ना लें।
  5. एटीएम से पैसे निकालने में कभी मदद लेनी पड़े तो केवल बैंक के कर्मचारियों या एटीएम बूथ में मौजूद गार्ड की सहायता लें।
  6. किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे 3 डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर ना करें।
  7. धोखाधड़ी होने की स्थिति में बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अपने बैंक को सूचित करें।
  8. ऑनलाइन नेट बैकिंग इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि ट्रांजेक्शन हमेशा अपने पर्सनल कम्प्यूटर/लेपटाप या फोन पर करें।
  9. किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक ना करें।

साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 या 112 पर तत्काल कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से जिसका URL- https://cybercrime.gov.in है पर शिकायत करें। इसके अतिरिक्त मैनुअल रूप में नजदीकी थाने में जाकर थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं।

Comments