पानीपत में भाजपाई ही खोल रहे है नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार की पोल: लवलीन टूटेजा
-हरियाणा में भ्रष्टाचार को रोकने के लिये खट्टर सरकार ले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार से सीख
BOL PANIPAT ,25 मार्च। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टूटेजा ने कहा कि पानीपत नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार की भाजपा के ही पार्षद पोल खोल रहे है। जिससे यह साबित तो हो गया कि जीरो टोलरेंस का दावा करने वाली खट्टर सरकार में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नगर निगम पानीपत में प्रॉपर्टी आईडी बनवाने व एनडीसी लेने के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। हालांकि जो पार्षद निगम में फैले भ्रष्टाचार के नाम पर इस्तीफा देने की बात कर रहे है, वह भाजपा की एक सुनियोजित चाल है ताकि इस्तीफे की बात करके लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। लेकिन आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के पूरी तरह से खिलाफ है और पानीपत ही नहीं पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में गठबंधन सरकार की पोल खोलने का काम किया जाएगा।
लवलीन टूटेजा ने शुक्रवार को यहां जारी एक प्रेस ब्यान में आरोप लगाया कि आज पानीपत ही नहीं प्रदेश की अन्य नगर निगमों व नगर पालिकों में भी भ्रष्टाचार फैला हुआ है और प्रदेश सरकार अपनी ईमानदारी का ढोल पिट रही है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार से सीख लेनी चाहिये कि वहां पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीएम बनते ही पंजाब राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाने का संकल्प लिया है और मुख्यमंत्री मान ने पंजाब में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर एक टोल फ्री नंबर जारी किया है।
टूूटेजा ने कहा कि आज हरियाणा राज्य में रोजाना भारी संख्या में दूसरी पार्टियों के लोग आप में शामिल हो रहे है। जिससे दूसरी पार्टियों के नेताओं में खलबली मची है कि सभी लोग आप में क्यों शामिल हो रहे है। वहीं लवलीन टूटेजा ने कहा कि लोगों के बीच में रहकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे वाले ईमानदार लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है लेकिन आप में भ्रष्टाचार करने वालो के लिये कोई जगह नहीं है। आप में शामिल होने वालो को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। लवलीन टूटेजा ने आरोप लगाया कि पानीपत नगर निगम में अधिकारियों को 3-3 लाख रूपए रिश्वत देकर एनडीसी ली जाती है और पानीपत के भाजपा के दोनो विधायक, सांसद, मेयर व पार्षद अभी भी अपनी ईमानदारी का झूठा दिखावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद, विधायक व पार्षदों की शह के बिना पानीपत नगर निगम में भ्रष्टाचार नहीं हो सकता। इसलिये भाजपा वालो को अपने आप का ईमानदार कहना छोड़ देना चाहिये।

Comments