बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मुख्यमंत्री घर का घेराव करने गए आप के नेताओं पर हुआ लाठीचार्ज. अनुराग ढांडा सुशील गुप्ता को आई चोट।
BOL PANIPAT : आज 12:00 हरियाणा के बेरोजगार युवा ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का घर को घेराव करने के लिए करनाल में इकट्ठे हुए। सैकड़ों की संख्या में आए बेरोजगार जो हो एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने मिलकर मुख्यमंत्री घर का घेराव करने की कोशिश की पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सभी को रोकने की कोशिश की।
इस मौके पर हरियाणा अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने संबोधित किया उन्होंने कहा हरियाणा सरकार बेरोजगार युवकों को रोजगार देने में नाकाम रही है पिछले 9 सालों में रोजगार का का इंतजाम नहीं कर सकी।सरकार में 1लाख 90 हज़ार सरकारी पद खाली है अगर मनोहर लाल खट्टर चाहते तो यह पद भर सकते थे। लेकिन उन्होंने नहीं किया क्योंकि उनकी नियत नहीं थी।

जिला पानीपत से काफी संख्या में पदाधिकारी करनाल पहुंचे। प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर मलिक के साथ होशियार सिंह , शाकिर अंसारी, राजकुमार मुंडे , किसान नेता राजवीर, महेंद्र शर्मा महेंद्र भलसी, वीरेंद्र आर्य राकेश चुग, रमेश, मुकेश शर्मा वीरेंद्र आर्य,सुरेंद्र मन्ड़ी,अमित, योगेश, योगेश कौशिक और पानीपत जिले के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी साथ थे। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की कोशिश की, आज के लाठीचार्ज में सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवक एवं पदाधिकारी घायल हुए जिसमें मुख्य तौर पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता और अनुराग ढांडा प्रदेश उपाध्यक्ष को लाठी चार्ज से चोट आई और काफी धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया उसके बाद उनको बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। शाम को 5:00 रिहा कर दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर सिंह मलिक ने कहा जिस प्रकार से मौजूदा सरकार बेरोजगारों को दुखी कर रही है यही बेरोजगार युवक इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। जिस प्रकार से पंजाब और दिल्ली में लोगों को रोजगार दिया जा रहा है इस तरह से यहां का युवा वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर रोजगार प्राप्त करेगा।

Comments