Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 अप्रैल 2022, मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया सीआईए-टू पुलिस की टीम ने फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शिव कुमार पुत्र मेघराज निवासी सुताना को शनिवार देर साय जाटल रोड पर देशवाल चौक से गिरफ्तार किया।

उन्होनें बताया गत दिनो सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर दंबिस देकर एनएफएल के पास से राहुल पुत्र पालेराम निवासी सुताना को गिरफ्तार किया था। पुलिस पुछताछ में आरोपी राहुल ने गांव निवासी दोस्त शिव कुमार के साथ मिलकर 20 मार्च की साय बाइक पर सवार होकर गोहाना रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

आरोपी राहुल को माननीय न्यायालय से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर सीआईए-टू पुलिस की टीम ने आरोपी राहुल की निशानदेही पर आरोपी शिवकुमार के संभावित ठिकानों पर दंबिस देते हुए शनिवार साय आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनो आरोपियों से की गई पुलिस पूछताछ में सामने आया खाने पीने के शौक पूरा करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो आरोपियों ने मिलकर फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। झपटा गया मोबाइल फोन आरोपियो के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी राहुल व शिवकुमार को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में अंकित पुत्र राज मोहन निवासी संजय कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

अंकित ने 21 मार्च को थाना माडल में शिकायत देकर बताया था की वह 20 मार्च की देर साय गोहाना रोड से संजय कालोनी स्थित अपने घर जा रहा था। रास्ते में एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर दो अज्ञात युवक सवार होकर आए और झपटा मार उसका मोबाईल फोन छीनकर फरार हो गए। थाना माडल टाउन पुलिस ने अंकित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ फोन झपटमारी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिए थे।

Comments