Monday, June 8, 2026
Newspaper and Magzine


देसी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 जून : सीआईए थ्री पुलिस ने चोटाला रोड पर पावर हाउस के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान निम्बरी निवासी अभिषेक उर्फ शेखू के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। वह शौक पूरा करने के लिए करीब 3 महीने पहले यूपी के शामली में बस अड्डे के पास मिले एक अज्ञात युवक से देसी पिस्तौल 5 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री की एक टीम रविवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सिवाह बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की चोटाला रोड पर पावर हाउस के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अभिषेक उर्फ शेखू पुत्र सतबीर निवासी निम्बरी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

Comments


Leave a Reply