Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी नाटक का मंचन आज


BOL PANIPAT , 8 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार 9 अप्रैल को सायं 6.30 बजे स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में हिन्द दी चादर नामक लाईट एण्ड सांउण्ड शो का आयोजन किया जाएगा। इस लाईट एण्ड सांउण्ड शो में पटियाला से नाटक मंचन के लिए विशेष कलाकार यहां पंहुचेंगे।

यह जानकारी देते हुए डीसी सुशील सारवान ने बताया कि इस नाटक का मंचन बेहतरीन कलाकारों द्वारा किया जाएगा जोकि पटियाला से पंजाबी साहित्य अकादमी के समन्वय के साथ यहां पंहुचेंगे। थियेटर के कलाकारों द्वारा की गई प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने जिला के नागरिकों से अपील की कि श्री गुरू तेगबहादुर साहिब जी के जीवन से जुड़ी बातें और उनके बलिदानों को याद रखने के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। हम सबको उनके बलिदानों को आने वाली पीढी को बताना बहुत जरूरी है।

Comments