Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


योग शिक्षकों के साथ सभी नागरिक और स्कूली बच्चे करेंगे योग क्रियाएं : डीसी सुशील सारवान।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2022 Tags: , , , , ,

– खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री सरदार संदीप सिंह होंगे मुख्यतिथि।

– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम  प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक।

– ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित होंगे योग दिवस कार्यक्रम।  

BOL PANIPAT : 20 जून। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम 21 जून मंगलवार को प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और उपस्थित आमजन के साथ योग क्रियाएं करेंगे।

  उपायुक्त सुशील सारवान ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योग दिवस पर 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखें व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी तथा नगर निगम के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई शौचालय तथा साफ-सफाई के प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई हैं।

 जिला जेल परिसर में भी की गई रिहर्सल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल में भी 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को जेल परिसर में योग दिवस कार्यक्रम की रिहर्सल की गई। पतंजलि योग समिति के किसान प्रभारी (योग शिक्षक) ने रमेश कुमार, सुरेन्द्र बत्रा, हर्षित व प्रियंका यादव व पारुल यादव के सहयोग से 400 कैदियों को प्रोटोकाूल के अनुसार योग करवाया।

Comments