श्री गुुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व का कार्यक्रम शुद्ध रूप से धार्मिक कार्यक्रम है : सांसद संजय भाटिया
BOL PANIPAT : 17 अप्रैल। करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने कहा है कि श्री गुुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व का कार्यक्रम शुद्ध रूप से धार्मिक कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम संतों व महापुरुषोंं की अगुवाई में हो रहा है। सभी अधिकारी भी इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए भावना के साथ काम कर रहे हैं।
सांसद संजय भाटिया ने यह बात आज सेक्टर 13-17 में श्री गुुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व की लंगर एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों के दृष्टिगत हुई बैठक मेें कही। यह बैठक बाबा दलविन्द्र सिंह जी खालसा इसराना साहिब वाले, बाबा सतनाम सिंह जोधका आसन कलां वाले, महन्त कर्मजीत सिंह जी यमुनानगर वाले, बाबा जोगा सिंह जी करनाल वालों की रहनुमाई में सम्पन्न हुई।
सांसद संजय भाटिया ने बैठक में उपस्थित संतों से आग्रह किया कि व्यवस्थाओं में कोई कमी सम्बन्धी सुझाव हो तो सुझाव जरूर दें। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व उत्सव सरीखा होगा। इस कार्यक्रम में लगने वाली प्रदर्शनी से आने वाली पीढ़ी को गुुरुओं के बलिदान के बारे में जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन में गुुरुओं के प्रति अगाध श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी भी गुुरुओं के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं।
इस अवसर पर महन्त कर्मजीत सिंह जी ने कहा कि सरकार ने पहले भी गुुरुओं को सपर्पित कार्यक्रम किए हैं। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों का ही परिणाम है कि पहली सिख राजधानी लौहगढ़ के बारे में लोगों को जानकारी मिली। उन्होंने कई अन्य सुझाव भी दिए। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और मर्यादाओं का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा।
संतों ने लिया तैयारियों का जायजा-
बैठक के बाद सभी संतों, सांसद और उपायुक्त ने बैठक में आए सिख संगठनों व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुुरुविन्द्र सिंह धमीजा, नगर निगम कमिश्रर आर.के. सिंह, वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी गगनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अश्वनी कुमार, तहसीलदार समालखा सुमन लता, पलविन्द्र सिंह बेदी, हरविंदर सिंह लाडी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Comments