Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा : रविन्द्र राजू


BOL PANIPAT : 20 अप्रैल। सांसद संजय भाटिया के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर बुधवार को स्थानीय सैक्टर 13-17 कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस मौके पर उपायुक्त सुशील सारवान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है और गुरु श्री तेग बहादुर के जीवन से जुड़ी सच्ची घटनाएं और उनकी शहादत को घर-घर पंहुचाने के लिए पूरा प्रचार-प्रसार कर रहा है। प्रत्येक जिला में इसका पूरा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने सांसद संजय भाटिया के साथ इसको लेकर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने कहा कि हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा जिसमें पूरे जोश और उमंग के साथ भारी साध संगत पंहुचेगी। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था पर भी सांसद संजय भाटिया के साथ मंत्रणा की।

Comments