Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


हथियार के बल पर लूट के प्रयास में चार आरोपी काबू.अवैध चार देसी पिस्तौल व 28 जिंदा रौद बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2022, सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात सिवाह स्टेडियम के पास बाइपास पर लूट के प्रयास में चार आरोपियों को अवैध हथियार सहित काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। मौके पर आरोपियों के कब्जे से चार अवैध देसी पिस्तौल व 28 जिंदा रौंद बरामद हुए। आरोपी राहगिरों को लूटने की फिराक में थे। सीआईए-टू पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही आरापियों की धरपकड़ के लिए जैसे ही मौके पर दंबिस दी तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर ही पिस्तौल तानकर लूटने का प्रयास किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ गांधी पुत्र सतबीर, संजीत व साहिल पुत्र तेजबीर निवासी सींक पानीपत व राकेश उर्फ बिट्टू पुत्र जयभगवान निवासी आचरा कला सफीदों जीन्द के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना औघोगिक सैक्टर 29 में आईपीसी की धारा 398,401 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ उपरांत आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से चारो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपी मोहित व संजीत का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की वारदात के संबध में थाना सफीदों में एक मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया बुधवार शाम सीआईए-टू पुलिस की एक टीम सब-इंस्पेक्टर इंन्द्र के नेत्रत्व में गश्त के दौरान जीटी रोड पर सिवाह के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की बाइपास पर स्टेडियम के पास अज्ञात चार युवक हथियार के बल पर राहगिरो को लूटने की फिराक में है। पुलिस टीम गाड़ी पर लगी बत्ती को उतारकर आरोपियों की धरपकड के लिए स्टेडियम के पास पहुची तो स्टेडियम की और से एकदम चार युवक निकलकर आए और पुलिस की गाड़ी के आगे पिस्तौल तानकर खड़े हो गए। गाड़ी के रूकते ही उनमे से एक आरोपी ने ड्राईवर की खिड़की खोलकर चालक सिपाही जगदीप की कनपटी पर पिस्तौल तानकर धमकी दी की जो कुछ है निकाल कर रख दो नही तो गोली मार देगे। इसी दौरान सब-इंस्पेक्टर इंन्द्र ने गाड़ी के अंदर की लाईट ऑन कर दी। लाईट ऑन होते ही आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवही करते हुए मौके पर ही चारो आरोपियो को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। आरोपियो के कब्जे से चार अवैध देसी पिस्तौल व 28 जिंदा रौंद बरामद हुए।

Comments