अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 24 जनवरी : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने स्काईलार्क के नजदीक गंदा नाला के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान भगत नगर तहसील कैंप निवासी ठाकुर सहगल के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी एक टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान स्काईलार्क के नजदीक गंदा नाला के पास थी। टीम को तभी एक युवक सरकारी अस्पताल की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान ठाकुर सहगल पुत्र हरिश निवासी भगत नगर तहसील कैंप के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की जींस की पेंट से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोढ मिला। पुलिस टीम ने पिस्तौल को अनलोड किया।
इंचार्ज सब इंस्पेटर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ठाकुर सहगत ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है । हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद करीब 8/9 महीने पहले हरिद्वार में मिले एक अज्ञात युवक से 8 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। शुक्रवार को वह अवैध हथियार को साथ लेकर घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी ठाकुर सहगल के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments