पीआरपीसी में ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम “सक्षम-2022” के अंतर्गत वृक्षारोपण
BOL PANIPAT :- 29 अप्रैल, 2022, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में “हरित और स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव” विषय पर सक्षम-2022 के तहत कई प्रकार की गतिविधियां एवं कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी हैं। इसके अंतर्गत पीआरपीसी की सक्षम टीम द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन श्री गोपाल चंद्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने मुख्य-महाप्रबंधकगण, महा-प्रबंधकगण, उप-महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारियों, इंडियन ऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन (IOOA) और इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी कर्मचारी संघ (IPREU) के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। इस वृहद वृक्षारोपण को गांव बड़ोली, पानीपत की 15 एकड़ भूमि में लगभग 150 पौघें रोपित करके किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री सिकदर ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पीआरपीसी इंडियनऑयल के ‘हरित भविष्य की ओर के मिशन को और गति देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है जो मनुष्य, पृथ्वी और प्रगति के लिए निर्बाध रूप से ऊर्जा सुनिश्चित करेगा। अत: हमें ऊर्जा के अति उपभोग से बचना चाहिए क्योंकि यह भी प्रदूषण को बढ़ाती है । हमें हमेशा वातावरण को हरा-भरा बनाने करने के लिए अपना अधिकतम प्रयास करना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकें और वृक्षारोपण इसके लिए एक कारगार उपाय है । उन्होंने आगे कहा कि अपने आस-पास निरंतर वृक्षारोपण करने से हमारे वातावरण में कार्बन फुटप्रिंट की कमी, भूमि सुधार और स्वच्छ हवा जैसे बड़े लाभ अर्जित होते हैं। अंत में, इन लाभों के मद्देनजर, श्री सिकदर ने भविष्य में भी वृक्षारोपण जारी रखने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Comments