Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


खादी ग्रामोद्योग ने त्योहारों के मौसम में खादी उत्पादों पर लिया छूट का निर्णय:उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in Business , at October 5, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : , 5 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा खादी ग्रामोद्योग, भारत सरकार ने सूती खादी, रेशम स्पन खादी व पोली खादी पर 30 प्रतिशत तक छुट देने का निर्णय लिया है। यह छूट सीमित समय के लिए है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि खादी की वस्त्रों पर यह छुट 100 दिनों तक जारी रहेगी।
    हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 108 दिनों में रेशम खादी की खरीदारी करने पर जिसमें लेडिज सूट, साडिय़ां जैक्टस कुर्ता, पेंट शर्ट इत्यादि का कपड़ा खरीदने पर उपभेक्ताओं को खरीद मूल्य पर 25 प्रतिशत तक छुट  रहेगी जबकि ऊनी खादी व सुती खादी पर 30 प्रतिशत रहेगी। इसके अंतर्गत आम उपभोक्ता ऊनी कोट, पैंट,  जैकेट, जुराब, कुर्ता, पायजामा इत्यादि का कपड़ा खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि इस छुट का उपभाक्ताओं को तैयोहार के मौसम में लाभ उठाना चाहिये।

Comments