जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत ने मनाया विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
BOL PANIPAT : माननीय न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व मनीषा बतरा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत के मार्गदर्शन व अमित शर्मा, मुख्या न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत के द्वारा जिला न्यायिक परिसर में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जन सूचना व संपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगर व अस्सिस्टेंट जन सूचना व संपर्क अधिकारी दीपक पराशर व पानीपत से तमाम मीडियाकर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम में सीजेएम अमित शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र की सुरक्षा में मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण रहता है.
उन्होने बताया अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है और प्रेस जनता को अपने देश और दुनिया भर में होने वाली घटनाओं के बारे में सूचित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यूनेस्को के अनुसार, हर वर्ष 03 मई प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है इस दिन का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों का जश्न मनाना है. दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करना , मीडिया की स्वतंत्रता पर हमलों के खिलाफ बचाव करना और उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गवाई है.
वर्ष 1948 में मानव अधिकारों की घोषणा के अनुछेद 19 में इस बात पर जोर दिया गया था कि सभी को राय की स्वतंत्रता का अधिकार है. इस वर्ष की थीम डिजिटल घेराबंदी के तहत पत्रकारिता है जो अभिव्यक्ति को स्वतंत्रता, पत्रकारो की सुरक्षा और सूचना तक पहुँच कर डिजिटल युग के प्रभाव पर केंद्रित करना है.

Comments