योग दिवस कार्यक्रम 21 को. रिहर्सल 20 को.
खेल राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
BOL PANIPAT , 19 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। योग दिवस कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 20 जून को प्रात: शिवाजी स्टेडियम में होगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के खेल राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सांसद कृष्ण लाल पंवार विशेष तौर पर अतिथि होंगे। इनके अलावा विधायक महिपाल ढांडा और विधायक प्रमोद विज विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पिछले काफी दिनों से की जा रही है। इसके लिए हरियाणा योग आयोग और पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयुष विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।20 जून को कार्यक्रम की रिहर्सल होगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग तीन हजार स्कूल विद्यार्थियों समेत लगभग पांच हजार लोग योग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा योग दिवस के अवसर पर खेल विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में प्रत्येक ब्लॉक में एक एक हजार स्कूल विद्यार्थी और अन्य लोग भाग लेंगे।

Comments