16 मई को दिव्यांग जन योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरित किए जाएंगे।
BOL PANIPAT : 15 मई- हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की ओर से सोमवार 16 मई को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय के परिसर में दिव्यांग जन योजना के तहत संबंधित लाभार्थियों को ऋण वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक कल्याण रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की अध्यक्ष निर्मल बैरागी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के जिला प्रबंधक सचिन ने दी।

Comments