महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत नए आदेश जारी, दसवीं से 12वीं के स्कूल 1 फरवरी से खुलेंगे
BOL PANIPAT ,30 जनवरी। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत राज्य सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी की हैं। उन्होंने बताया कि नए आदेशों के अनुसार सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। ये संस्थान खोलने के साथ कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सामाजिक दूरी के सिद्धांत को अपनाना होगा। नियमित रूप से सैनिटाइजेशन करना होगा और कोविड उचित व्यवहार की अनुपालन भी सुनिश्चित करनी होगी।
उपायुक्त ने बताया कि इसके साथ ही सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेज, 10वीं से 12वीं के स्कूलों और दूसरे शिक्षण संस्थानों को भी एक फरवरी से खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

Comments