Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


‘राहगिरी रिले कार्यक्रम’को लेकर तैयारियां शुरू

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 21, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 21 मई- खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को सफल बनाने के लिए स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में ‘राहगिरी रिले कार्यक्रम’ के तहत 25 मई को सांय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए बच्चों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसी को लेकर विधायक प्रमोद विज,मेयर अवनीत कौर, डीसी सुशील सारवान, जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी,सीटीएम राजेश सोनी,अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक ने शनिवार देर सांय शिवाजी स्टेडियम का दौरा कर जायजा लिया। इस मौके पर डीएसओ प्रदीप पालीवाल भी उपस्थित थे।

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि खिलाड़ियों सहित दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस ‘राहगिरी रिले कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि नागरिक इन खिलाड़ियों से प्रेरित हो सकें।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को बढ़ावा देने के लिए ‘राहगिरी रिले कार्यक्रमों’ के एक भाग के रूप में ‘धाकड़ ऑन व्हील्स’ यानी एक वाहन, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा होगा, 25 मई को शिवाजी स्टेडियम में पहुंचेगा। विगत दिनों केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुभंकर को लांच कर किया गया था।

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए एक बड़ा खेल आयोजन है जो कि आगामी 4 जून से आयोजित होंगे। इसलिए नागरिकों विशेष रूप से युवाओं के बीच इन राहगिरी रिले कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Comments