समालखा नगरपालिका चुनाव : 19 जून रविवार को होगा मतदान
BOL PANIPAT : 23 मई- उपायुक्त सुशील सारवान ने समालखा नगरपालिका चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा नगर निर्वाचन नियम 1978 के नियम 20 के तहत रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मंगलवार 24 मई को नोटिस प्रकाशित किए जाएंगे।
30 मई सोमवार से 4 जून शनिवार तक प्रातः 11:00 से 3:30 तक (2 जून के अवकाश को छोड़कर) नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और नियम 19(2) 1 और 3 के तहत पोस्ट किए जाएंगे। 6 जून सोमवार को 11:30 बजे तक नियम 19(2) 3 के तहत नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
7 जून मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से 3 बजे तक नियम 19(2)6 के तहत उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। मंगलवार 7 जून को 3:00 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और 7 जून को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची नियम 19 (2)7 के तहत पोस्ट की जाएगी। 7 जून को ही मतदान केंद्रों की सूची पोस्ट की जाएगी।
19 जून रविवार को प्रातः 7 बजे से सांय 6:00 बजे तक नियम 19(2)9 के तहत मतदान होगा।
21 जून को यदि पुनर्मतदान की तिथि आवश्यक होगी तो उसके लिए तिथि रखी गई है। 22 जून को प्रातः 8:00 बजे से निर्धारित स्थान पर मतगणना का काम होगा और सभी मतदान केंद्रों में मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

Comments