Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान से लोकतंत्र होगा मजबूत-डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at April 15, 2024 Tags: , , , , ,

-19 अप्रैल को प्रात: 11:30 बजे जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में होगा मतदाता शपथ का कार्यक्रम

BOL PANIPAT : 15 अप्रैल। प्रदेश में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव- 2024 के दृष्टिगत अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए 19 अप्रैल को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में प्रात 11:30 बजे मतदाता शपथ होगी।  डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने अनूठी पहल करते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में अपील करते हुए कहा कि इस दिन सभी अपने स्कूलों में मतदाता शपथ का आयोजन करवाई और सभी बच्चों से मतदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की शपथ भी दिलवाएं यही नहीं स्कूल परिसर में आने वाले सभी अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिला का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बच्चों को इस दिन मतदाता शपथ दिलवाएं जो मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया है कि वे 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में पानीपत जिला ज्यादा से ज्यादा वोट करे तो निश्चित रूप से लोकतंत्र और ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए आम नागरिकों को जागरूक होना होगा।

         एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज यादव ने कहा कि जिला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, कस्बों व गांवों में जाकर आमजन को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में नागरिक बढ़ चढकऱ भाग लें और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपना वोट अवश्य बनवाए। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान में सामाजिक-धार्मिक संगठन भाग लेकर देश के पर्व लोकसभा चुनाव में अह्म भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए जिलावासी 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कर अपना पूर्ण सहयोग दे। डॉ पंकज यादव ने कहा कि 25 मई का दिन वेतन के साथ अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए सभी औद्योगिक क्षेत्र इस दिन अपनी फैक्ट्री और औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी से अपील करें कि वह अपना वोट अवश्य डालें और उन्हें इस दिन का वेतन भी प्रदान किया जाएगा।

        इस बैठक में एसडीएम पानीपत एवं ए एआरओ पानीपत शहरी विधानसभा मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम एवं एआरओ अमित कुमार, इसराना एसडीएम एवं एआरओ ज्योति मित्तल, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी टिनू पोशवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा सहित अन्य विभागों के अध्यक्ष और जिला के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल भी मौजूद रहे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने इस मौके पर सभी उपस्थित प्रिंसिपल को मतदाता शपथ भी दिलवाई और आह्वान किया कि वे अपने स्कूल में भी इसी मतदाता शपथ को सभी बच्चों से भी करवाएं।

Comments