Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने एसडीएम वीरेंद्र ढूल को सौंपा ज्ञापन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at May 25, 2022 Tags: , , , ,

-कॉलेज परीक्षाएं पाठयक्रम के अनुसार हो- इनसो.
-कॉलेजों में पाठ्यक्रम अधूरा छात्र कैसे देंगे परीक्षा.
-इनसो ने केयूके वाइस चांसलर के नाम सौपा ज्ञापन.

BOL PANIPAT :-  छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के  जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने काँलेज परीक्षाओं की समस्या को लेकर एसडीएम वीरेंद्र ढूल के माध्यम से केयूके वाइस चांसलर और शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इनसो छात्र नेताओं ने बताया की कुरुक्षेत्र  यूनिवर्सिटी की तरफ से पानीपत के सभी एडेड और राजकीय कॉलेजों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसमें अगले महीने  16 जून से फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी और  11 जुलाई से दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही है लेकिन अभी तक छात्रों का किसी भी कॉलेज में किसी भी कोर्स का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है जिसके कारण छात्र डरे हुए है कि वो कॉलेज परीक्षाएं कैसे दे पाएंगे।

पाठयक्रम अधूरा

इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि  छात्रों का किसी भी सेमेस्टर का पाठयक्रम पूरा नहीं हुआ है लेकिन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है पहले सेमेस्टर से लेकर 6 वे सेमेस्टर तक किसी का भी पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है तो बच्चे परीक्षा कैसे दे पाएंगे

कोरोना के कारण कक्षा लेट हुई शुरू 

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की कोरोना काल के चलते परीक्षाएं भी लगातार 2 साल से ऑनलाइन चल रही है क्योंकि कॉलेज बंद थे तो कक्षाएं ऑनलाइन लगी तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन हुई तो अब कोरोना के बाद 15 अप्रैल से कॉलेज में परीक्षाएं शुरू हुई है जिसको अभी 1 महीना 10 दिन ही हुए है तो वो कैसे  तैयारी कर पाते? लेकिन अभी अगले महीने 16 जून से परीक्षा होगी तो वो कैसे परीक्षा देंगे। जब क्लास ही नहीं लगी टाईम कम मिला।

छात्रों को परीक्षाओं में दी जाए छूट

कॉलेज में होने वाली परीक्षाओं को लेकर पाठ्यक्रम पूरा न होने के कारण छात्रों को परीक्षा में छूट दी जाए ताकि वो अपनी परीक्षा दे सकें और इसमें या तो परीक्षा ऑनलाइन हो या जितना पाठ्यक्रम हुआ उसके अनुसार हो या परीक्षा तारीख आगे की जाए तब तक छात्र अपना पाठ्यक्रम पूरा कर लेंगे.

छात्र  कॉलेज  प्रबंधक से संतुष्ट नहीं
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की पानीपत के किसी भी  कॉलेज में छात्र  कॉलेज प्रबंधको से संतुष्ट नहीं है क्योंकि अभी तक पाठयक्रम अधूरा है वो काँलेज स्टाप से पेपरों को लेक़र बातचीत करते है तो वो छात्रों को ड्सको लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहे है जोकि गलत है काँलेज प्रबंधको की जिम्मेदारी बनती है वो इस समस्या को समजते और देखते हुए तुरंत यूनिवर्सिटी में बात कर समाधान करवांए.

समाधान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की बगैर पाठ्यक्रम पूरा हुए परीक्षाओं का जो शेड्यूल जारी किया गया है यह छात्र विरोधी निर्णय है जिसका इनसो डटकर विरोध करती है और आज ज्ञापन देकर मांग की है अगर 2 से 3 दिन तक हमारी मांगे नहीं मानी तो फिर सोमवार से इनसो प्रत्येक कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी

इस अवसर पर अमन सैनी, लक्ष्य , रजत कुमार, संदीप शर्मा, हिमांशु खर्ब, हैपी उरलाना, कोशल , दीपक राणा आदि छात्र मौजूद थे

Comments