Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बालभवन प्रतियोगिताओं में छाया आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 15, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : भारत वर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस प्रतिवर्ष बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल भवन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं,जिसमें पानीपत जिले के अधिकांश स्कूूल भाग लेते हैं। इस वर्ष होने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य, समूह गीत, फन्सी डैस, पोस्टर मेकिंग, ड्रामेबाजी इत्यादि गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और 44 ट्राफियां हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोडा और उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाऐ दी । उन्होंनें बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे विद्यालय का गौरव हैं।

Comments