नशा एक सामाजिक बुराई है : सतपाल राणा
BOL PANIPAT : आज नशा मुक्ति समाज सुधार समिति की एक बैठक हनुमान कॉलोनी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट अजय कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक सतपाल राणा ने कहा है कि सूखा नशा एक सामाजिक बुराई है. इसको समाप्त करने के लिए हम सबको काफी प्रयास करने होंगे। नशे के सौदागर पानीपत की बाहरी कालोनियों में काफी सक्रिय हैं. जिन कालोनियों में चरस, भांग, धतूरा, गांजा, अफीम आदि नशे का सामान घर-घर पुड़िया में बेचा जा रहा है। नशा तस्कर पुलिस की शक्ति के बावजूद वह अपना ठिकाना बदल कर पुड़िया में नशा बेच रहे हैं। राणा ने कहा है कि हमारा आंदोलन लगभग 10 महीने से जारी है।
हम लोगों को जागरूक करने के लिए हर कॉलोनी व घर में जाएंगे। इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट अजय कुमार ने कहा कि नशा एक बहुत बड़ी बीमारी है जो कि युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इससे घर के घर बर्बाद हो रहे हैं। समाज को बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। लोगों को संबोधित करते हुए युवा अध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक यह नशा कॉलोनियों से पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता।
इसलिए हमारा अगला कार्यक्रम 5 जून रविवार को सैनी कॉलोनी वार्ड नंबर 25 में होगा। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, डॉ विजय राणा, मनवीर सिंह, जसवीर राणा, नेत्रपाल, मनोज गर्ग, विकास अग्रवाल, सुरेंद्र सैनी, मुकेश लाला, ब्रह्मपाल कबीरपंथी, बृजपाल यादव, ज्ञानेश्वर व अन्य लोग उपस्थित थे

Comments