विद्यार्थियों के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय के जीव विभाग द्वारा विभाग के विद्यार्थियों के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने अपने संदेश में विभाग को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहां की ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाती है। विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं मे पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए।
वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने कहा कि विभाग अपने विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाता रहता है जिससे कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. रजनी और प्रो. भावना ने किया। इस अवसर पर प्रो. अंजुश्री, प्रो. मोनिका एवं प्रो. किरण ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कीर्ति ,भावना और मानसी द्वितीय स्थान पर तथा अशर्कीरत तृतीय स्थान पर रहे।

Comments