आशीर्वाद प्लेवे स्कूल मे वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : सनौली (प्रीति शर्मा) : पत्थरगढ़ गांव में स्थित आशीर्वाद प्लेवे स्कूल मे वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चो ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व देशभिक्त के कार्यक्रम आयोजित कर सबका मन मोह लिया। काय॔क्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे हल्का समालखा विधायक के भाई कवंर पाल पहुचें। उन्होने कहा कि जीवन मे शिक्षा का बहुत महत्व है।शिक्षा के बिना जीवन व्यर्थ है। गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वर गुरुरसाक्षात परब्रह्म तस्माये श्री गुरुवे नमः।उच्चारण किया और कहा कि गुरु का प्रथम स्थान है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल संचालक ने दीप प्रज्वलित करके की ।उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक चेयरमैन सलीम ने भी शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढाई। स्कूल सचांलक राजबीर ने बच्चो को मेडल व सटिर्फिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मास्टर कृष्ण, सीताराम, साहित्य,जुनैद, प्रदीप आदि के साथ बहुत भारी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहै।

Comments