मतदान प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार तथा दायित्व: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 10 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता व शांतिपूर्ण व्यवस्था की दुनियाभर में मिसाल दी जाती है। संविधान में सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया गया है, इसलिए मतदाताओं का दायित्व है कि सशक्त व स्वच्छ राष्ट्र निर्माण में सहयोग करते हुए सभी मतदान करें।
उन्होंने नगर पालिका समालखा के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे आगामी 19 जून नगर निकाय चुनाव में शत प्रतिशत मतदान में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग जाति, धर्म से ऊपर उठकर तथा बिना किसी प्रलोभन के सही व्यक्ति की पहचान करके ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए संविधान द्वारा दिए हुए सर्वोत्तम उपहार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। सभी मतदाता निडर होकर मतदान करें।

Comments