गांव बबैल व राजा खेड़ी में ग्राम सभा व गोष्ठी का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT , 22 मार्च। विश्व जल दिवस के अवसर पर बुधवार को गांव बबैल व राजा खेड़ी में जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग पानीपत व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन हरियाणा द्वारा ग्राम सभा व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम जल एवं समिति का जिले भर में पुनर्गठन किया जा रहा है।
जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग की ओर से जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर को शुद्ध पीने का पानी नल के माध्यम से उपलब्ध करवाना है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत स्तर पर जल एवं सीवरेज समिति का पुनर्गठन आवश्यक है इसके तहत 50 महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। ग्राम सभा में उपस्थित महिलाओं को जल जीवन का आधार बताते हुए जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति अवगत करवाया आज हम अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तभी आने वाली पीढ़ी को पीने का पानी मिल सकेगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर रोशन लाल ने ग्राम सभा में ग्राम जल एवम् सीवरेज समिति का पुनर्गठन किया गया। 16 सदस्यों की इस समिति में सरपंच, महिला पंच, पुरुष पंच, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, पंचायती राज से जूनियर इंजीनियर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जूनियर इंजीनियर, ग्राम सचिव व गांव से सामाजिक कार्यकर्ता को शामिल किया गया। ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर रोशन लाल ने जल बचाने के लिए जागरूक करते हुए जल बचाने के माध्यमों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बबैल से सरपंच विक्की, पंच सोनिया, कमला, रीना, ट्यूबल ऑपरेटर कृष्ण लाल, जितेंद्र, हरजीत, ब्लॉक समिति मेंबर सीमा देवी, जसवीर, कौशल्या, सुमित्रा, संतोष व शीला और ग्राम पंचायत राजा खेड़ी सरपंच रितु रानी, ब्लॉक समिति से पूजा, पंच पूनम, पूजा, रीना, राजकुमार,राजेंद्र, कुसुम, राजेंद्र उपस्थित रहे।

Comments