Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पी.जी.कॉलेज की छात्रा का बहुराष्ट्रीय आई.टी. कंपनी में हुआ चयन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :जी टी रोड स्थित आई बी पी जी कॉलेज पानीपत लगातार अपने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसरों से जोड़ने के लिए अग्रसर है। इसी क्रम में कॉलेज के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल और मेधा फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विभिन प्रकार के गैर – शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री और रोजगार के माँग के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

विगत दिनों विद्यार्थियों को उत्कर्ष इंडसइंड बैंकऔर असेंचर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ रोजगार के अवसर प्रदान किये गए। कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहीं छात्रा तरनप्रीत ने चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन किया और अपना रोजगार सुनिश्चित किया। इस छात्रा का 3 लाख सालाना पैकेज पर मेजर आई टी कंपनी असेंचर में सेलेक्शन हुआ है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा- विद्यार्थियों का कौशल विकास सीखने की तरफ रुझान और प्लेसमेंट ड्राइव्स में उनके प्रदर्शन हमारा उत्साहवर्धन करता हैहम अपने विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिये प्रतिबद्ध हैं और इसके लिये हमारी टीम अथक प्रयास कर रही है।

Comments