Sunday, July 12, 2026
Newspaper and Magzine


DAV पुलिस पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का भव्य आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 8, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : DAV पुलिस पब्लिक स्कूल में दिनांक 8 मई 2026, शुक्रवार को मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के अमूल्य योगदान को सम्मान देना तथा माँ-बच्चे के स्नेहपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी माताओं का स्वागत करते हुए कहा कि माँ जीवन की प्रथम गुरु, प्रेरणा स्रोत एवं स्नेह की प्रतिमूर्ति होती है। किंडरगार्टन से लेकर जूनियर विंग तक के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “Dance with Mom” रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी माताओं के साथ समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।

इसके अतिरिक्त “साझा रैंप वॉक”, “डांसिंग डाइस” एवं “म्यूजिकल मूव्स विद मॉम” जैसी विभिन्न सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया गया। माताओं ने पूरे उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा बच्चों के साथ यादगार पल साझा किए। कार्यक्रम के अंत में विजेता माताओं को मिस वेल ड्रेस्ड, मिस कॉन्फिडेंट, मिस अर्ली बर्ड आदि खिताब एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ का स्थान संसार में सर्वोच्च है—वह हमारी प्रथम गुरु, मार्गदर्शक और जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। यह आयोजन न केवल मातृ शक्ति के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि विद्यालय और परिवार के बीच स्नेह, विश्वास और सहयोग के संबंधों को भी और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Comments