Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली की बचत को लेकर उपायुक्त ने की अपील  

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at June 16, 2022

BOL PANIPAT , 16 जून। डीसी सुशील सारवान वीरवार को अपने समालखा दौरे के दौरान जब महिला आईटीआई में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्होंने क्लास में खाली चल रहे बिजली के उपकरणों को बेवजह चलाने पर वहां उपस्थित महिला टीचर से अनुरोध किया कि वे भविष्य में ऐसा कतई ना करें जिससे बेफालतू में बिजली खर्च हो। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि जब क्लास में बच्चे ना हों तो बिजली उपकरणों को बंद करवा दें। उन्होंने इस दौरान छात्राओं से बात भी की और गर्मी को देखते हुए छात्राओं के लिए कूलर का प्रबंध करवाने के भी निर्देश दिए।

Comments