गाडी छीनने के आरोप को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ
BOL PANIPAT -11-07-2023, गाडी छीनने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने किया शामिल तफ्तीश पुछताछ मे आरोपी ने गाडी छीनने की वारदात को स्वीकारा है । गाडी को मुकदमा मे पहले बरामद किया जा चुका है ।

थाना प्रभारी इसराना इन्सपैक्टर बलराज ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19-08-2020 को शिकायत कर्ता कृष्ण कुमार पुत्र सुरत सिंह गांधी नगर गन्नौर जिला सोनीपत ने शिकायत मे बताया कि और मैंने चरखीदादरी में रोड़ी बजरी का क्रेशर लगाया हुआ है जो आज मै आज दिनांक 18.08.2020 को समय करीब 07:45 PM पर अपनी गाडी क्रेटा Creta Temp No HR2020 8629 है पर सवार होकर घर जाने के लिए आ रहा था जो गाड़ी को मेरा Driver बिरेन्द्र पुत्र हवा सिंह गॉव शेखपुरा गन्नौर चला रहा था समय 10 बजे जब मै लाखू बुआना नजदीक बजेवा मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक दिल्ली नम्बर की Duster Car के Driver ने मेरी गाड़ी को Over Take करके मेरी गाड़ी के आगे लगाकर उसमे से तीन व्यक्ति निचे उतरे और उन्होंने मेरी गाड़ी की ड्राइवर साइड की शीशे पर फायर किया और मेरे ड्राइवर को पिछली सिट पर बैठकर पिस्टल Point पर मेरी मेरी गाड़ी में मेरे करीब 1 लाख 40 हजार रूपये व मेरा लाइंसेंसी रिवाल्वर व राउंड व मेरा I-Phone XR/1 Mobile Phone व मेरे Driver बिरेन्द्र के करीब 25000 रूपये व 1 मोबाईल VIVO Y-15 छीन लिए और हम दोनों को बाँध मोड़ के पास उतार कर भाग गये व मेरी कार को भी छीन कर ले गये जो इन सभी व्यक्तियों ( नाम पता ना मालूम ) के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाए मेरे मोबाईल में मेरा सिम नम्बर 8818000054 चल रहा है व मेरे Driver के मोबाईल में 8708293015, 9466589972 चल रहा है जिस शिकायत पर मुकदमा नम्बर 244 DT 19.08.2020 U/S 379-A IPC 25-54-59 A.Act थाना इसराना दर्ज रजिस्टर किया गया था ।
इस सम्बध मे आरोपी दीपक पुत्र राजेन्द्र निवासी गाँव बिधलान थाना खरखोदा जिला सोनीपत को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारण्ट पर लेकर शामिल तफ्तीश किया गया दौराने पुछताछ आरोपी ने गाडी छीनने की वारदात को स्वीकार किया है गिरफ्तार करके आरोपी को जेल मे भेजा गया है ।
रवि कुमार पुत्र राममेहर निवासी गाँव जागसी थाना बरोदा जिला सोनीपत को इसी मुकदमा मे पहले गिरफ्तार करके जेल मे भेजा जा चुका है ।

Comments