Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी को पी.ए.टी. योजना के तहत “सर्टिफिकेट ऑफ़ अचीवमेंट” अवार्ड मिला

By LALIT SHARMA , in Business , at June 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 17 जून, 2022, पेट्रोलियम रिफाइनरियों द्वारा एमबीएन में कमी के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयासों और कड़ी मेहनत को सराहने के लिए परफॉर्म, अचीव एंड ट्रेड (पीएटी) अर्थात प्रदर्शन, उपलब्धि और व्यापार  के अंतर्गत निर्धारित की गई ऊर्जा में और भी कमी के लक्ष्यों को प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया जाता है। इसके लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने 15 जून, 2022 को एक “ऊर्जा दक्षता पुरस्कार कार्यक्रम” तेल उद्योग विकास बोर्ड (ओआईडीबी) भवन, नोएडा में पेट्रोलियम रिफाइनरियों के लिए पीएटी योजना के तहत आयोजित किया।

देशवासियों को यह जानकर खुशी होगी कि पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) को परफॉर्म, अचीव एंड ट्रेड (पीएटी) स्कीम (2016-19) के तहत बेस्ट एनर्जी एफिशिएंसी प्रैक्टिस को लागू करने के लिए “सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट” से सम्मानित किया गया।

उत्पल डेका, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पीआरपीसी टीम के साथ-साथ रिफाइनरी मुख्यालय दिल्ली की तकनीकी टीम के साथ मिलकर श्री सुनील कुमार, संयुक्त सचिव, पैट्रोलियम एवं तेल गैस मंत्रालय से प्राप्त किया। इस अवसर पर अभय बाकरे, महानिदेशक, बीईई, आलोक शर्मा, कार्यकारी निदेशक , सीएचटी भी उपस्थिति थे ।

परफॉर्म, अचीव एंड ट्रेड (पीएटी) नेशनल मिशन फॉर एनहांस्ड एनर्जी एफिशिएंसी (NMEEE) के तहत एक प्रमुख योजना है। यह मिशन ऊर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। पीएटी योजना का पहला चक्र 2015 में पूरा हुआ था। ऊर्जा प्रधान क्षेत्र होने के कारण पेट्रोलियम रिफाइनरियों को पीएटी साइकिल-II में शामिल किया गया था जिसमें पानीपत रिफाइनरी (पीआर) को एमबीएन 67.26 का लक्ष्य दिया गया था। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीआर ने सफलतापूर्वक एमबीएन लक्ष्य (67.26 के लक्ष्य के मुकाबले वास्तविक 64.18) हासिल कर लिया । ­

इस अवसर पर गोपाल चंद्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी  ने सभी संबंधितों को बधाई दी और विशेष उल्लेख किया कि यह टीम पीआरपीसी की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आह्वान किया कि इंडियनऑयल के इस गौरवपूर्ण परिसर को और अधिक सम्मान दिलाने के लिए पीआरपीसी के सदस्यों को जुनून के साथ कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए।

Comments