Monday, October 26, 2026
Newspaper and Magzine


घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में थाना समालखा पुलिस ने गहनता से की जांच, जांच मे सामने आया कि पीड़िता  गीता के घर से कुल 1,58000/- रुपये चोरी होने ब्यान हुए। थाना समालखा पुलिस ने मुकदमा में गहनता से जांच करते हुए मुख्य आरोपी लकवीर पुत्र नरेंद्र निवासी डिकाडला समालखा पानीपत को डिकाडला से पूछताछ करके गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने चोरी किए हुए 1,50,000 रूपए बरामद करवाए, जिसको आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया और बंद ज्यूडिशियल जेल करवाया गया।

थाना समालखा में गीता पत्नी अजमेर गांव डिकाडला ने बताया मेरे पति की करीब 8-10 साल पहले मौत हो गई थी जो मेरे पास दो बच्चे है जो मेरे देवर अजीत ने मेरे को जमीन के 4 लाख रूपए दिए थे। करीब 20-25 दिन पहले जो मैने उन पैसों को अपने घर पर अलमारी में रख दिए थे जो दिनांक 20-10-2026 को मैने सुबह करीब 6 बजे अलमारी को देखा तो मेरी अलमारी खुली पड़ी थी। जो मैने अलमारी में पैसे चेक किए तो मेरी अलमारी में मेरे को 4 लाख रूपए नहीं मिले जिसमें से मैरे को 42000 रूपए मिल गए बाकी के 3,58,000 रूपए नहीं मिले। जो कोई नामपता ना मालुम चोरो ने चोरी किए है, नामपता ना मालुम चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना समालखा में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply