Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जून 2022, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पानीपत, सैक्टर 13/17 मकान में चोरी करने वाले आरोपी को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रतन पुत्र कर्मपाल निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान बरसत रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की विद्यानंद कॉलोनी में मस्जिद के पास संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान रतन पुत्र कर्मपाल निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए करीब 10 दिन पहले रात के समय सैक्टर 13/17 में एक मकान में घूसकर मोबाइल फोन चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सैक्टर 13/17 में ऋषि पुत्र सुभाष निवासी सैक्टर 13/17 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। ऋषि ने थाना सैक्टर 13/17 में शिकायत देकर बताया था की वह 15 जून की रात परिवार सहित घर पर सो रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे उसे कुछ आवाज सुनाई दी तो उसने उठकर देखा घर के पीछे वाले दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। घर में सामान चैक करने पर दो मोबाइल फोन, सोने के दो टॉपस, दो अंगूठी, एक चांदी का कड़ा व 21 हजार रूपये नही मिले। ऋषि ने शिकायत में बताया था अज्ञात चोर घर में घूसकर उक्त मोबाइल फोन, गहने व नगदी चोरी कर ले गए।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी की गई पुछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदात के संबध में जिला के विभिन्न थाना में आधा दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज है। आरोपी दो महीने पहले बेल पर जेल से बाहर आया था।

गहनता से की गई पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वारदात के समय उसने नशे का सेवन किया हुआ था। पकड़े जाने के डर से हड़बड़ाहट में वह भाग रहा था तो चोरीशुदा नगदी व गहने रास्ते में कही गिर गए थे। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दोनो मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी रतन को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments