Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सूक्ष्म सिंचाई प्रदर्शनी वाहन को राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 28, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT, 28 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने समालखा से सिंचाई विभाग की ओर से शुरू किए गये सूक्ष्म सिंचाई प्रदर्शनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकुला से 100 फुट से ज्यादा गहरे भूमिगत जल वाले गांवों के लिए सूक्ष्म सिचाई की 7500 प्रदर्शन परियोजना का शुभारंभ किया है।

        उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी कार्यक्रम के जरिए किसानों को सूक्ष्म सिंचाई के लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ यह भी समझाया जाएगा कि सिंचाई की परंपरागत विधि के कारण भूमिगत जल के स्तर पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक हेमा शर्मा, चेयरपर्सन बबीता फोगाट जिला उपायुक्त सुशील सारवान,अतरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा,सीटीएम राजेश सोनी और सिंचाई विभाग (काढ़ा) के एसडीओ राजीव सैनी मौजूद रहे।

Comments