Wednesday, August 26, 2026
Newspaper and Magzine


152 ग्राम अफीम सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2022 Tags: , , , , ,

07 जूलाई 2022, 152 ग्राम अफीम सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार. आरोपी अफीम को रिफाइनरी रोड पर ट्रक ड्राइवरों को तस्करी करने की फिराक में घूम रहा था। सीआईए-वन पुलिस की टीम ने 152 ग्राम अफीम (मादक पदार्थ) सहित एक युवक को रिफाइनरी रोड पर ददलाना मोड़ के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परविंद्र उर्फ प्रिंस पुत्र गुरदेव निवासी बरोटा लाडवा कुरूक्षेत्र के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त अफीम को हरिद्वार से कम पैसों में खरीद कर रिफानरी के आस पास ट्रक डाईवरों को तस्करी करने के लिए लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी परविंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया बुधवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान रिफाइनरी पुल के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि परविंद्र उर्फ प्रिंस निवासी बरोटा लाडवा कुरूक्षेत्र रिफाइनरी रोड पर ददलाना मोड़ के नजदीक अफीम (मादक पदार्थ) बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने गाड़ी पर लगी बत्ती को उतारकर तुरंत मौके पर दबिस दी तो आरोपी पुलिस टीम को आता देख तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान परविंद्र उर्फ प्रिंस पुत्र गुरदेव निवासी बरोटा लाडवा कुरूक्षेत्र के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो लोअर की जेब में थेली से अफीम (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद अफीम का वजन करने पर 152 ग्राम पाया गया।

Comments