12 किलो गांजा सहित यूपी निवासी नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 07 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सोमवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए समालखा बस अड्डे के पास एक नशा तस्कर को 12 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शेरपुर गाजीपुर यूपी हाल किरायेदार डाडोला रोड निवासी भरत गुप्ता के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा मध्य प्रदेश से एक युवक से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। कमरे पर जाने के लिए समालखा बस अड्डे के बाहर वाहन के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी भरत गुप्ता को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सोमवार देर शाम को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी निवासी एक युवक समालखा बस अड्डे के गेट के नजदीक प्लास्टिक कट्टा लेकर खड़ा है। प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान भरत गुप्ता पुत्र प्रेम निवासी शेरपुर गाजीपुर यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से काफी मात्रा में गांजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 12 किलो पाया गया।

Comments