बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. चोरी की 4 बाइक व 2 एक्टिवा बरामद।
BOL PANIPAT : 9 जुलाई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 बाइक व 2 एक्टिवा बरामद की है। आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र कृष्णपाल निवासी किरायेदार सैक्टर 12 व शीलू पुत्र पपू निवासी उग्राखेड़ी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपियों से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ दोनो नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। दोनों आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक व एक्टिवा चोरी कर उग्राखेड़ी रोड पर स्थित मुलतान कॉलोनी में किराये के कमरे में छुपाकर खड़ी कर देते थे। आरोपी चोरीशुदा उक्त बाइकों को बेचने के लिए शक्रवार को ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शुक्रवार की देर रात उनकी एक टीम नाइट डोमिनेशन के दौरान सनौली रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संजय चौक की और से संद्विगध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार बलजीत नगर नाका की तरफ आ रहे है। युवकों के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर संद्विगध व्यक्तियों व वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक एक बाइक पर सवार होकर संजय चौक की तरफ से आते दिखाई दिये। पुलिस टीम ने नाके पर बाइक को रूकवार युवकों से बाइक के कागजात मांगे तो दोनो युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक एक महीना पहले आर्य समाज मंदिर के पीछे एक मकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सोनू पुत्र धर्मपाल निवासी बापौली पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे पुछताछ करने पर आरोपियों ने पानीपत के विभिन्न थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की 5 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोर की उक्त वारदातों बारे संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक उग्राखेड़ी रोड पर स्थित मुलतान कॉलोनी में आरोपियों के किराये के कमरे से बरामद की गई।
आरोपियों से बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा व बाइक बरामद :
- दोनो आरोपियों ने मिलकर 10 जून को आर्य समाज मंदिर के पीछे एक मकान के बाहर से सोनू निवासी बापौली की बाइक चोरी की। सोनू की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर जुलाई 2021 में महादेव कॉलोनी में मंदिर के बाहर से रीतिक निवासी सैक्टर 23 पानीपत की एक्टिवा चोरी की। रीतिक की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है। (एक्टिवा बरामद।)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर जुलाई 2021 में सैक्टर 12 में मकान नंबर 1370 के बाहर से संदीप निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत की स्पलेंडर बाइक चोरी की। संदीप की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर सितंबर 2020 में माटा चौक के पास से साहिल निवासी सनौली रोड पानीपत की एक्टिवा चोरी की। साहिल की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है। (एक्टिवा बरामद।)
- दोनो आरोपियों ने मिलकर करीब दो सप्ताह पहले काबड़ी रोड पर गैस गोदाम वाली गली से जोगिंद्र निवासी अर्जुन नगर पानीपत की डिलक्स बाइक चोरी की। जोगिंद्र की शिकायत पर थाना पुराना औधोगिक में मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
इसके अतिरिक्त दोनो आरोपियों ने एक बाइक नशे की हालत में चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से बरामद उक्त बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments