कामरेड सेवा सिंह मलिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सीपीआई की पानीपत जिला कौंसिल की मीटिंग.
BOL PANIPAT : 9 जुलाई आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में सीपीआई की पानीपत जिला कौंसिल की मीटिंग कामरेड सेवा सिंह मलिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा की और गत 25 – 26 जून को पानीपत में सीपीआई का सफल आयोजन करने के लिए पानीपत जिला कौंसिल का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आज देश की एकता, अखंडता एवं साम्प्रदायिक एकता गम्भीर खतरे के दौर से गुजर रही है। अपने हकों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को पुलिस प्रशासन के हमलों का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे गम्भीर समय में मेहनतकश जनता को एकजुट करना समय की जरुरत है और राज्य व केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त रुप से संघर्ष करने की आवश्यकता है।
बैठक में जिला सह सचिव राम रतन एडवोकेट ने पार्टी के जिला व राज्य सम्मेलन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य सम्मेलन की कार्यवाही को प्रमुखता से समाचार पत्रों में स्थान देने के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का धन्यवाद अदा किया।
जिला सचिव पवन कुमार सैनी ने पानीपत जिले में आने वाले समय में पार्टी सदस्यता बढाने पर जोर दिया।
सीपीआई ने 8 जुलाई को खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के पास किसानों पर पुलिस द्वारा की गई बहसियाना कार्यवाही की कडे़ शब्दों में निंदा की और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। बैठक में पुलिस हमले में मारे गए किसान के परिवार को पच्चीस लाख रुपया आर्थिक सहायता देने, घायलों का मुफ्त एवं सही इलाज करने की मांग की।
बैठक में सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, वरिष्ठ नेता़ मामचंद सैनी, सुरत सिंह देशकाल एडवोकेट, पवन कुमार सैनी, राम रतन एडवोकेट, शीश राम, संतोष सैनी, हरपाल सिंह कश्यप, सतीश यादव, रुपेश सैनी, जुबेद राणा, भूपेन्द्र कश्यप, वंश दूहन आदि को फूलमालाएं पहना कर सम्मानित किया गया।

Comments