सत्य, अहिंसा ओर बलिदान का नाम है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस. हम न डरेंगे ओर न ही झुकेंगे-ओमवीर सिंह पंवार
BOL PANIPAT : 21 जुलाई, 2022, आज ईडी और भाजपा की मोदी सरकार की तानाशाही और बदले की भावना से श्रीमती सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ किये जाने के विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यसमिति के सदस्य व हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एव पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के नेतृत्व में सैंकड़ो कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति शोध राजनीति का लगातार पर्दाफाश हो रहा है आसमान छूती महँगाई, बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है. कुमारी शैलजा ने कहा कि 75 साल की बुजुर्ग व बीमार होने बावजूद भी सोनिया गांधी ईडी के दफ्तर पूछताछ की लिए पहुंची । प्रर्दशन में पहुचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि आज सोनिया गांधी के समर्थन पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है . ईडी, सीबीआई औऱ भाजपाई सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस सांसदों व नेताओ के साथ ही कार्यकर्ताओं ने हल्लाबोल प्रर्दशन किया ।
पवार ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक नेता और कार्यकर्ता सच का सिपाही है। हमारी नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ आज पूरा देश एकजुट है . कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने दावा करते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही औऱ सत्य, अहिंसा और बलिदान का नाम है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस। हम न डरेंगे, न झुकेंगे। ये लड़ाई जारी रहेगी.
इस अवसर ओमवीर सिंह पंवार, संजय अग्रवाल, बलबीर रावल, गुलशन मल्होत्रा, संजय गुर्जर, कश्मीर रावल, सत्यपाल नरवाल, ऋषिपाल तोमर, विकास आर्य आदि मुख्यरूप से मौजूद थे ।

Comments