ऑरेंज कलर डे पर गोयंकनस ने की खूब मस्ती
BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में प्री नर्सरी से पहली कक्षा के बच्चों के लिए ऑरेंज कलर डे का बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया| नन्हे मुन्ने विद्यार्थी और अध्यापिकाएं ऑरेंज कलर के परिधान पहनकर विद्यालय आए| कक्षाओं को भी ऑरेंज कलर के एक गुब्बारो और फूलों से सजाया गया |अध्यापिका सीमा प्रभजोत ने चित्र बनाओ रंग भरो आदि गतिविधियों के माध्यम से रंग की पहचान कराई और ऑरेंज कलर के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि ऑरेंज कलर साहस और बलिदान का प्रतीक है.
समिति के अध्यक्ष अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋतु सिंह और मैनेजर बलराम शर्मा उपस्थित रहे| कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चे खेल-खेल में और गतिविधियों के माध्यम से जल्दी सीखते हैं| इसलिए विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन जरूरी है| अतुल जैन ने कहा कि बच्चों के चौमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी होनी चाहिए

Comments