Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“अंतर्विद्यालय संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज दिनांक 24.09.2022 को जी. टी. रोड़ पर स्थित आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में संस्कृत विभाग की ओर से “अंतर्विद्यालय संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें 8 विद्यालयों के 20 विद्यार्थियों ने ज्यूनियर और सीनियर ग्रुप में भाग लिया।

            इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग तथा उप-प्राचार्या डॉ. मधु शर्मा के द्वारा द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका भूतपूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंघल तथा अश्मा ने निभाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए तथा हमारा महाविद्यालय इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी भारतीय संस्कृति के रक्षण में आगे है तथा ऐसे कार्यक्रम संस्कृत के पुनर्जागरण में भी लाभकारी है। डॉ. डी. के. सिंघल ने कहा कि हमारा अधिकार कर्म करने का है, फल में हमारा अधिकार नहीं है। इसलिए हमें अपना कर्म करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. सोनल डोग्रा, इंग्लिश डिपार्टमैंट ने किया। मंच संचालन में श्रुति (बी. ए.-।।।) की छात्रा ने भी अपना बहुमूल्य सहयोग दिया। डॉ. मो. ईशाक, डॉ. किरण मदान, प्रो. नीलम दहिया, डॉ. सीमा, डॉ. शर्मीला यादव, प्रो प्रो. ईरा गर्ग,. मंजली, प्रो. अंशिका, प्रो. मंजू आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ज्यूनियर विंग परिणाम-

क्रम सं.नामस्थान
1.रूद्रांशप्रथम
2.अदितीद्वितीय
3.रिद्धितृतीय

सीनियर विंग परिणाम-

क्रम सं.नामस्थान
1.विभूतिप्रथम
2.प्रगतिद्वितीय
3.रियातृतीय

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. सोनिया वर्मा, संस्कृति विभाग के साथ प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. अंजली गुप्ता, प्रो. दिप्ती ने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई।

Comments