Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


उत्तरप्रदेश परिवहन के बस चालक और परिचालक ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 18, 2022 Tags: , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में उत्तरप्रदेश परिवहन की मेरठ डिपो की बस के चालक और परिचालक की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. खबर है कि उत्तरप्रदेश परिवहन के बस चालक और परिचालक ने एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा. बुजुर्ग के साथ मारपीट के बाद उसे बस से नीचे उतार दिया . पीड़ित बुजुर्ग ने मामले  जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के आने से पहले ही दोनों आरोपी मौके पर बस को सवारियों से भरा छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं. सिविल अस्पताल पानीपत में प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को छुट्टी दे दी गई है. पीड़ित बुजुर्ग बलदेव ने बताया कि वो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. वो सीमेंट का काम करता है. आज वो मुज्जफरनगर से पानीपत बलजीत नगर नाका पर अपनी गाड़ी से आया. यहां के बाद उसने करनाल जाना था. लिहाजा वो पानीपत बस स्टैंड पहुंचा. जहां वो मेरठ डिपो की रोडवेज बस नंबर 8173 में करनाल के लिए सवार हो गया.

बस जीटी रोड पर धूप में खड़ी थी. उसमें सवार अन्य सवारियां गर्मी के कारण चालक को बस जल्दी चलाने के बारे में कह रही थी . बलदेव का कहना है कि जो भी सवारी बस को जल्दी चलाने के लिए कह रही थी, उसी को चालक व परिचालक धमका रहे थे. कह रहे थे कि बस भर कर ही चलेगी. तुम्हें ज्यादा जल्दी है तो नीचे उतर जाओ. इसी बीच बलदेव ने भी कहा कि बहुत गर्मी लग रही है, बस को चला लो. इस बात पर चालक-परिचालक तैश में आ गए. उन्होंने बलदेव पर हमला कर दिया. लात-घूसों से उसकी पिटाई की. मारपीट के दौरान उसके मुंह पर किसी नुकीली चीज से वार कर दिया. जिससे बुजुर्ग लहू-लुहान हो गया.

Comments