जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा दसवां आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 27 जुलाई 2022, थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने गांव सौदापुर अड्डे पर स्थित चिकन कार्नर की दुकान पर जून में दुकान संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रवि पुत्र रामनिवास निवासी जीतगढ़ को मंगलवार साय पुराना औधोगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात में आरोपी सुरेंद्र सहित 9 आरोपियों को गत दिनों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक गंडासी व 8 डंडें बरामद कर गिरफ्तार आरोपियों का न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी रवि पुत्र रामनिवास निवासी जीतगढ़ को गिरफ्तार करने के लिए थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठीकानों पर लगातार दबिस दे रही थी। पुलिस टीम को मंगलवार साय आरोपी के पुराना औधोगिक क्षेत्र में घूमने बारे सूचना मिली तो पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी रवि को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी रवि के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक डंडा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना पुराना औधोगिक में गांव सौदापुर निवासी गौतम पुत्र कृष्ण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
थाना पुराना औधोगिक में गांव सौदापुर निवासी गौतम पुत्र कृष्ण ने शिकायत देकर बताया था कि उसने गांव में अड्डे पर गौतम चिकन कार्नर के नाम से चिकन की दुकान की हुई है। उसकी दुकान के सामने सुरेंद्र पुत्र भीम सिंह की वैल्डिंग की दुकान है। सुरेंद्र के पास बदमाश टाइप के लड़के बैठते है, जो उसकी दुकान से चिकन व अन्य सामान लेकर जाते है। चार/पाच दिन पहले सुरेंद्र दुकान पर आया उसने सुरेंद्र से सामान के पैसे मांगे तो वह नाराज हो गया और देख लेन की धमकी देते हुए चला गया। 1 जून को आरोपी सुरेंद्र लाठी डंडें व गंडासी से लैस अपने साथ 11/15 लड़कों को लेकर दुकान पर आया । आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर जान से मारने की नियत से उसके उपर व दुकान में बैठे ग्राहक अमित, आकाश, पुनीत व महेंद्र पर हमला कर दिया। मारपीट कर चोट मारकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गौमत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आईपीसी की धारा 148,149,308,323,325,452,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments